उद्योग, परिवहन तथा श्रम
एवं रोज़गार मन्त्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के अवसर
पर स्वच्छता पुरस्कार योजना के अन्तर्गत जिला के 31
विद्यालयों को सम्मानित किया।
उद्योग मन्त्री ने विद्यालय स्वच्छता पुरस्कार
योजना के अन्तर्गत उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की श्रेणी में जिला स्तर
पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने के लिए कुनिहार विकास खण्ड की राजकीय वरिष्ठ
माध्यमिक पाठशाला घनागुुघाट को सम्मानित किया।
खण्ड स्तर पर उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक
विद्यालयों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने पर सोलन विकास खण्ड से
राजकीय उच्च पाठशाला गलानग,
कण्डाघाट विकास खण्ड से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंझोल,
धर्मपुर विकास खण्ड से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा
मसूलखाना, कुनिहार विकास खण्ड से राजकीय उच्च विद्यालय कोटी
एवं कराड़ाघाट तथा नालागढ़ विकास खण्ड से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोघों को
सम्मानित किया गया।
बिक्रम सिंह ने खण्ड स्तर पर उच्च एवं वरिष्ठ
माध्यमिक विद्यालयों की श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने पर सोलन विकास
खण्ड से राजकीय उच्च पाठशाला कनाह, कण्डाघाट विकास
खण्ड से राजकीय उच्च पाठशाला बशोल, धर्मपुर विकास खण्ड से
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर, कुनिहार विकास खण्ड
से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमति तथा नालागढ़ विकास खण्ड से राजकीय उच्च
पाठशाला नंगल को सम्मानित किया।
उद्योग मन्त्री ने विद्यालय स्वच्छता पुरस्कार
योजना के अन्तर्गत माध्यमिक विद्यालयों की श्रेणी में जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार
प्राप्त करने के लिए धर्मपुर विकास खण्ड की राजकीय माध्यमिक पाठशाला धार आंजी को
सम्मानित किया।
खण्ड स्तर पर माध्यमिक विद्यालयों की श्रेणी में
प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने पर सोलन विकास खण्ड से राजकीय माध्यमिक पाठशाला चामत
भड़ेच,
कण्डाघाट विकास खण्ड से राजकीय माध्यमिक पाठशाला कनोरी, धर्मपुर विकास खण्ड से राजकीय माध्यमिक पाठशाला घयाण तथा नालागढ़ विकास
खण्ड से राजकीय माध्यमिक पाठशाला बेहन्दी को सम्मानित किया गया।
बिक्रम सिंह ने खण्ड स्तर पर माध्यमिक
विद्यालयों की श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने पर सोलन विकास खण्ड से
राजकीय माध्यमिक पाठशाला बसाल, कण्डाघाट विकास खण्ड से राजकीय
माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट तथा नालागढ़ विकास खण्ड से राजकीय माध्यमिक पाठशाला
कासला को सम्मानित किया।
उद्योग मन्त्री ने विद्यालय स्वच्छता पुरस्कार
योजना के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालयों की श्रेणी में जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार
प्राप्त करने के लिए सोलन विकास खण्ड की राजकीय प्राथमिक पाठशाला भारती को
सम्मानित किया।
उन्होंने खण्ड स्तर पर प्राथमिक विद्यालयों की
श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने पर सोलन विकास खण्ड से राजकीय प्राथमिक
पाठशाला कन्यारा,
कण्डाघाट विकास खण्ड से राजकीय प्राथमिक पाठशाला मंझोल, धर्मपुर विकास खण्ड से राजकीय प्राथमिक पाठशाला धार आंजी, कुनिहार विकास खण्ड से राजकीय प्राथमिक पाठशाला घैणी तथा नालागढ़ विकास
खण्ड से राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुलारी को सम्मानित किया।
परिवहन मन्त्री ने खण्ड स्तर पर प्राथमिक
विद्यालयों की श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने पर सोलन विकास खण्ड से
राजकीय प्राथमिक पाठशाला उदयपुर, कण्डाघाट विकास खण्ड से राजकीय
प्राथमिक पाठशाला सियारीघाट, धर्मपुर विकास खण्ड से राजकीय
प्राथमिक पाठशाला रडो पैंड, कुनिहार विकास खण्ड से राजकीय
प्राथमिक पाठशाला दांऊटीघाट तथा नालागढ़ विकास खण्ड से राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोघों
को सम्मानित किया।











बधाई
ReplyDelete