राजकीय वरिष्ठ मध्यमिक विद्यालय कल्होग के ईको क्लब को विप्रो अर्थियान प्रोग्राम के तहत कोवीड़ महामारी के समय ऑनलाईन ऐक्टिविटी के लिए सम्मानित किया गया है। स्कूल के ईको क्लब को जैव विविधता और सतत विकास पर रिपोर्ट बनाने व ईको क्लब की अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए यह पुरस्कार प्राप्त हुआ। सोलन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सोलन रोशन जसवाल व विप्रो अर्थियान कार्यक्रम के निदेशक अभिषेक तनेजा के हाथों यह पुरस्कार मिला है। इस पुरस्कार को कल्होग के प्रधानाचार्य कमल किशोर शर्मा व जीव विज्ञान प्रवक्ता सविता कुमारी ने हासिल किया। जिला स्तर पर सम्मान मिलना गौरव की बात है।प्रधानाचार्य कमल किशोर शर्मा ने बताया कि पर्यवरण का संरक्षण करना आज का महत्वपूर्ण विषय है । इसके संरक्षण को स्कूल के विद्यार्थी अहम भूमिका निभा रहे हैं और अपने अभिभवकों को जागरूक कर रहे हैं। प्रधानाचार्य ने अनामिका ,अमृता शर्मा,महक वर्मा ,दीपांशु,दीपाली को बधाई दी इन्होंने अपने गाईड टीचर के साथ ऑनलाईन रिपोर्ट प्रस्तुत की है । स्कूल के सभी बच्चे,अध्यापक व अभिभावक बधाई के पात्र हैं ।
राजकीय वरिष्ठ मध्यमिक विद्यालय कल्होग के ईको क्लब को सम्मानित किया गया

0 comments:
Post a Comment